केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को भारत विरोधी ताकतों को कमजोर करने की एक शानदार कोशिश की है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत विरोधी कंटेंट दिखाने और छापने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने 20 यूट्यूब चैनल्स और 2 वेबसाइट्स पर रोक लगा दी है।
सीमा पार से भारत विरोधी कंटेंट फैला कर भय और भ्रम की स्थिति का माहौल बनाया जा रहा- ठाकुर
संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीमा पार से देश के अंदर कुछ वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल्स के माध्यम से फेक न्यूज और भारत विरोधी कंटेंट फैला कर भय और भ्रम की स्थिति फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि ये लगातार देश के कानूनों का भी उल्लंघन कर रहे थे और ऐसी ताकतों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन पर रोक लगा दी है।
इन मोर्चो पर भारत विभाजनकारी कंटेंट प्रसारित किया जा रहा था
जानकारी के मुताबिक, इन चैनलों और वेबसाइट का लिंक पाकिस्तान से था। वे भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फेक न्यूज फैला रहे थे। चैनलों का उपयोग कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत, आदि जैसे विषयों पर विभाजनकारी कंटेंट पोस्ट करने के लिए किया गया था।
चीन-भारत सीमा पर स्थिति ‘आमतौर पर स्थिर’, पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को सामान्य करने के लिए प्रयास जारी
पाकिस्तानी समाचार चैनलों पर गिरी गाज
भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान के तौर-तरीकों में द नया पाकिस्तान ग्रुप (एनपीजी) शामिल है, जो पाकिस्तान से संचालित होता है। इसके पास YouTube चैनलों का एक नेटवर्क है। कुछ YouTube चैनल ऐसे भी हैं जो NPG से संबंधित नहीं हैं। उन चैनले कों पास 35 लाख से अधिक सब्सक्राइवर हैं। उनके वीडियो को 55 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। एनपीजी के कुछ यूट्यूब चैनल पाकिस्तानी समाचार चैनलों के एंकर द्वारा संचालित किए जा रहे थे।
ठाकुर ने राहुल के बयान की निंदा की, कहा- स्पष्टीकरण देना चाहिए
अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से चलने वाले एजेंडे को रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। मीडिया को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को शर्मनाक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी राहुल के इस बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। राहुल गांधी के लिंचिंग वाले ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबसे बड़ा लिंचिंग तो 1984 में किया गया था, जिसे आज भी सिख समुदाय और पूरा देश भूल नहीं नहीं पाया है।