केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत 6 महीने के लिए नगालैंड को “अशांत क्षेत्र” किया घोषित

Summary :

गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार की राय है कि पूरे नगालैंड में परिस्थितियां इतनी परेशान करने वाली और खतरनाक स्थिति में है कि आम जनमानस की मदद एवं सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की सहायता की आवश्यकता है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को अगले छह महीने के लिए यानि दिसंबर तक पूरे नगालैंड को “अशांत क्षेत्र” घोषित किया। एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार की राय है कि पूरे नगालैंड में परिस्थितियां इतनी परेशान करने वाली और खतरनाक स्थिति में है कि आम जनमानस की मदद एवं सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की सहायता की आवश्यकता है। 
गृह मंत्रालय ने कहा, “इन हालातों को देखते हुए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (आफस्पा)की धारा तीन द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि 30 जून, 2020 से छह महीने की अवधि के लिए पूरे राज्य को ‘अशांत क्षेत्र’ माना जाएगा।” 

Desk Team