लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दिल्ली में उप राष्ट्रपति समेत केन्द्रीय मंत्रियों ने योग दिवस समारोहों का किया नेतृत्व

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह एवं हर्षवर्धन सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्लीके विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह एवं डॉ. हर्षवर्धन सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
1561099188 naidu yoga
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई की जहां प्रभात तारा मैदान में करीब 40 हजार लोगों के साथ उन्होंने योग किया। 
1561098819 modi yoga1
दिल्ली में राजपथ और लाल किले के विशाल मैदान से लेकर नगर निगम के पार्कों, अस्पतालों, बगीचों और कार्यालयों में योग का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली के हजारों उत्साही लोगों ने योगासन किया। दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी सहित राजनाथ सिंह ने राजपथ पर योगासन किया। समारोहों के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया था। किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना हो, यह सुनिश्चत करने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध भी किए गए थे।
1561099130 rajnath yoga
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय के पास स्थित एक पार्क में पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। 
1561098897 nadda yoga
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने हौज खास में, पीयूष गोयल ने लोधी गार्डन में, डॉ. हर्षवर्धन ने सिविल लाइंस के कुदेसिया गार्डन में, स्मृति ईरानी ने राज नगर के दादा देव मैदान में और संगम विहार में थावरचंद गहलोत सहित अन्य लोगों ने योग दिवस पर समारोह का नेतृत्व किया। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने नेहरू पार्क और तालकटोरा मैदान में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया। 
1561099067 yoga day
कार्यक्रमों की शुरुआत रांची से प्रधानमंत्री के भाषणों के प्रसारण के साथ हुई। कार्यक्रम स्थलों पर लगाए गए स्क्रीनों पर इस भाषण का प्रसारण किया गया। इसके अलावा, शहर के विभिन्न पार्कों और कार्यालय भवनों में कई योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई केंद्रीय मंत्रालयों ने सरकारी कर्मचारियों के लिए अपने कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेट्रो सेवाओं का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू कर दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।