रायपुर:छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने स्टार्ट अप योजना के जरिए विकास की संभावनाओं को लेकर दावे किए हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि इसके जरिए राज्य में नए सिरे से काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप के जरिए आगामी छह माह का प्लान भी तैयार किया गया है। इनमें नवाचार को प्राथमिकता के साथ सरकार इसे आगे बढ़ाएगी। इससे पहले ही सरकार ने अल्प अवधि में ही फैलोज का चयन कर उन्हें नियुक्तियां दे दी हैं। दरअसल, सभी फैलोज मुख्यमंत्री की टीम का हिस्सा हैं।
इसमें कई वरिष्ठ अफसरों को भी शामिल किया गया है। ये अफसर कभी भी मुख्यमंत्री से संपर्क कर उनसे चर्चा कर सकते हैं पेशेवरों के चयन को लेकर जरूर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए गए हैं। इसके बावजूद कई राज्यों ने सरकार के इस प्लान की जानकारी मांगी है। सरकार का दावा है कि कई राज्यों के मुख्य सचिवों ने भी इस मामले में राज्य के अफसरों से संपर्क कर उन्हें पूरा ब्यौरा देने का आग्रह किया है। सरकार की ओर से सभी संबंधित फैलोज को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया गया है।
प्रशिक्षण के बाद इस पर तेजी से कामकाज शुरू हो पाएगा। छत्तीसगढ़ में सरकार ने स्टार्ट अप योजना को प्राथमिकता में लेकर आम लोगों से सीधे जुड़ने की ट्रिक अपनाई है। फैलोज चयन भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। स्टार्ट अप के के जरिए सरकार ने विकास की संभावनाएं आगे बढ़ाने पर फोकस किया है।
राज्य में आगामी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं जनवरी माह से चुनावी साल शुरू होने के साथ कवायदें भी तेज होगी। आगामी छह माह में सरकार ने सभी खामियों को दूर कर क्रियान्वयन में तेजी जानेे पर जोर दिया है। सरकार खुद विकास के मुद्दे पर ही चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। यही वजह है कि विकास के मामले में संदेश देने की भी कोशिशें हो रही है। शुरूआती दौर में ही इसे सफलता मिलती नजर आ रही है।