CM अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जेटली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अस्वस्थ होने के चलते केन्द्र सरकार में शामिल होने में अनिच्छा जताई थी।

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जेटली ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अस्वस्थ होने के चलते केन्द्र सरकार में शामिल होने में अनिच्छा जताई थी। 
केजरीवाल ने जेटली की प्रशंसा करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो ने ट्वीट किया, अरुण जेटली जी के जल्द स्वस्थ होने और स्वस्थ जीवन की कामना करना हूं। मैं उन्हें वर्षों से जानता हूं और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैंने हमेशा उन्हें स्नेह और गर्मजोशी से भरा पाया है। 
जेटली ने नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री से सरकार से खुद को अलग रखने का आग्रह करते हुए कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते नई सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते। 

Desk Team