लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

CM बोम्मई आज करेंगे BJP प्रमुख नड्डा से मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की सहमति मिलने की है संभावना

कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के सोमवार को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार के लिए सहमति मिलने की संभावना जताई है।

2023 विधानसभा चुनावों से पहले कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने नेतृत्व में बड़े बदलाव करने की शुरुआत कर चुकी है। अब मंत्रीमंडल विस्तार की खबरों के बीच कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के सोमवार को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार के लिए सहमति मिलने की संभावना जताई है। सीएम बोम्मई का सुबह के पहले पहर में नड्डा से मिलने का कार्यक्रम है। 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बोम्मई ने पहले हाईकमान से 12-13 मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी देने का अनुरोध किया था क्योंकि राज्य बाढ़, भारी बारिश और कोविड संकट के रूप में कई संकटों का सामना कर रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली यात्रा से लौटने के 24 घंटे के भीतर बोम्मई को रविवार को फिर से नई दिल्ली बुलाया गया। 
उन्होंने पहले ही एक अज्ञात स्थान पर भाजपा के एक शीर्ष नेता के साथ एक लंबी बैठक की थी। सूत्र बताते हैं कि, पार्टी प्रमुख नड्डा के साथ बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और एक या दो दिनों में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों ने कहा, मुख्यमंत्री बोम्मई ने कैबिनेट मंत्रियों की एक संभावित सूची भाजपा आलाकमान को सौंपी थी। 
हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सहमति नहीं दी और आलाकमान ने सूची में बदलाव किया है। यह भी पता चला है कि, दो से ज्यादा डिप्टी सीएम पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है, और पहले चरण में 12 से 15 कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री बोम्मई के केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और पार्टी नेता बी.एल. संतोष से मिलने की संभावना है। दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।