CM फडणवीस बोले- सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था कुछ महीनों में फिर से पटरी पर होगी

Summary :

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है हालांकि , केंद्र सरकार के विभिन्न फैसलों से अगले तीन-छह महीने के भीतर अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती के दौर से गुजर रही है हालांकि , केंद्र सरकार के विभिन्न फैसलों से अगले तीन-छह महीने के भीतर अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। एक निजी संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में फडणवीस ने 140 विद्यालयों और महाविद्यालयों के करीब 10,000 छात्रों से बातचीत की।
उन्होंने कहा ,  वैश्विक स्तर पर सुस्ती है। पिछले पांच सालों में , हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था थे। चार साल तक हम इससे खुद को बचा सके लेकिन इस साल हमें आर्थिक संकट महसूस हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा , जीएसटी ने कर चोरी को नाकाम कर दिया है। हम बैंकिंग प्रणाली को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में हैं। 
केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए हैं और इसका परिणाम अगले कुछ महीनों में दिखने लगेगा। फडणवीस ने दावा किया , हम अगले तीन से छह महीने में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की स्थिति को हासिल कर लेंगे।

Desk Team