ममता बनर्जी बोलीं- मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिए

Summary :

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिये और उनके मुंह को चिपकने वाले सर्जिकल टेप से बंद कर देना चाहिये।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता और राजनीति से बाहर करना चाहिये और उनके मुंह को चिपकने वाले सर्जिकल टेप से बंद कर देना चाहिये। बनर्जी ने एक रैली में कहा कि मोदी के पास किसानों और मध्य वर्ग की समस्याओं पर ध्यान देने का वक्त नहीं था क्योंकि वे अपने पांच साल के कार्यकाल में साढ़े चार साल दुनिया ही घूमने में व्यस्त रहे।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो मोदी हर किसी को डरा धमका रहे है और झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर झूठ बोलने की कोई प्रतियोगिता हुई तो मोदी को उसमें पहला पुरस्कार मिलेगा।

Mamata Banerjee

दोबारा चुने जाने पर संविधान को तबाह कर देंगे मोदी : ममता बनर्जी

उन्होंने कहा, ”इस चुनाव में लोग उनके होठों पर ल्यूकोप्लास्ट चिपका देंगे ताकि वे झूठ ना बोल पाएं। देश के खातिर उन्हें ना केवल कुर्सी (प्रधानमंत्री पद) बल्कि राजनीति से भी बाहर करना चाहिए।” कूचबिहार जिले में रविवार को प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी पर कि बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस मोदी के भय की मानसिकता से पीडि़त हैं, पर पलटवार करते हुए बनर्जी ने उन्हें आगाह किया कि वह उन्हें धमकाए नहीं क्योंकि ऐसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल होगी।

बनर्जी ने कहा, ‘‘पांच साल के दौरान वह साढ़े चार साल दुनिया घूमते रहे। जब देशभर में किसान आत्महत्या कर रहे थे तो वे क्या कर रहे थे? जब नोटबंदी के कारण लोग मर रहे थे और करोड़ों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई तो वह क्या कर रहे थे?’’

Desk Team