लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी

NULL

समूचा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है और कश्मीर में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे है जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कोहरे की मोटी चादर ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड की वजह से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में, घने कोहरे की वजह से छह उड़नों और 21 ट्रेनों को रद्द करना पड़। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ तो अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का अबतक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़ पांच बजे दृश्यता का स्तर 800 मीटर था जो सुबह साढ़ आठ बजे 300 मीटर तक घट गया। हालांकि यह सुबह साढ़ 11 बजे सुधर कर फिर 800 मीटर हो गया और दोपहर ढाई बजे 1,000 मीटर हो गया। कश्मीर में लोग लगातार कड़के की ठंड का सामना कर रहे हैं और पारा शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में पारा मामूली रूप से कुछ रूपर चढ़ था। यहां का तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र का लेह कल रात सबसे सर्द इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान कल रात शून्य से 14.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। उन्होंने बताया कि उथर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकारी ने बताया कि सालाना अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर के रूप में इस्तेमाल होने वाले पहलगाम में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के कई इलाके भी भीषण सर्दी की चपेट में है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है जबकि बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ई है। रूंचाई वाले जनजातीय इलाके तथा अन्य रूंचे पहाड़ इलाकों में मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई है। पहाड़ राज्य में कल्प और मनाली में पारा शून्य से नीचे है। यहां क्रमश: तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि मध्यम और रूंचाई वाले कई इलाकों में तापमान जमाव बिन्दु के आसपास है।

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद राज्य का सबसे ठण्डा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में शुष्क मौसम बना हुआ है और कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहा। मौसम केद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर मण्डलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट आयी। इस अवधि में वाराणसी, इलाहाबाद, लखनरू, बरेली, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद तथा झांसी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाने से रेल, विमान और यातायात सेवाएं प्रभावित हुई और साथ ही दोनों राज्यों के अधिकतर इलाकों में ठिठुरने वाली ठंड रही। राज्यों में दृश्यता 200 मीटर तक गिर गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों में सबसे ठंडा क्षेत्र बठिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 4.8 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.5 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।