राजीव गांधी को लेकर मोदी की टिप्पणी पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य नेताओ ने किया तीखा हमला

Summary :

पी चिदंबरम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि लड़ाई खत्म हो चुकी है तथा उन्हें कोई बचा नहीं पायेगा। राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया कि उनके पिता पर हमला करना भी मोदी को बचा नहीं पायेगा। उन्होंने कहा, “मोदी जी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपकी प्रतीक्षा रहे हैं। अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको बचा नहीं पायेगा। सप्रेम एवं आलिंगन के साथ- राहुल।”

rahul tweet

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी प्रधानमंत्री पर शहीद के अपमान का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री ने बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का अपमान किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “शहीदों के नाम पर वोट माँगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हाँ मोदीजी ‘यह देश धोकेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता’।”

priyanka gandhi tweet

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक चुनावी रैली में बोफोर्स घोटाले की तरफ इशारा करते हुए राजीव गांधी पर बिना नाम लिए हमला बोला था। मोदी ने कहा था, “आपके (राहुल गांधी) पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था। लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नम्बर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया। नामदार यह अहंकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।”

PM मोदी बोले- झूठ और प्रपंच की राजनीति विपक्ष के लिए वजूद बचाने का एकमात्र जरिया

वही, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी पर टिप्पणी करने के लिए मोदी की तीखी आलोचना की है। पार्टी मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “मोदी जी, राजीव गांधी जी भारत माँ के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले देश के शहीद थे। एक शहीद के बारे भद्दी गाली-गलौच करना आपके शर्मनाक चरित्र एवं घृणित मानसिकता को दर्शाता है। इस बदत्रुबानी एवंव अक्षम्य त्रुर्म की सजा देश आपको अवश्य देगा।”

randeep tweet

उन्होंने कहा, ” ‘चोरों के चौकीदार’ मोदीजी, याद करें – कांग्रेस को बदनाम करना आपका दशकों पुराना धंधा है। राजीव जी के खिलाफ इन षड्यंत्रकारी आरोपों को दिल्ली हाई कोर्ट एवं नवंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। शर्म कीजिये!”

randeep tweet

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मृत व्यक्ति के लिए कभी बुरा ना बोलें, क्या प्रधानमंत्री ने यह प्राचीन कहावत सुनी है? क्या कोई भी धर्म किसी मृत व्यक्ति को अपमानित करने की इजाज़त देता है?”

Chidambaram tweet

पार्टी के वरिष्ट नेता आनंद शर्मा ने भी प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर मोदी को बयान निंदनीय है। अपनी पराजय सामने देख कर मोदी घबरा गये हैं। मोदी को राजनीतिक विमर्श को घटिया स्तर पर ले जाने के लिए याद किया जाएगा। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि कल राजीव गांधी के बारे में प्रधानमंत्री ने जो कहा, उससे हम आहत हैं। आमतौर पर किसी देश का प्रधानमंत्री लोगों के लिए बोलते हैं, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।

Desk Team