BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

जेपी नड्डा के बयान पर भड़के कांग्रेस चीफ, बोले: जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों को ‘देश विरोधी’ बोल रहे हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जेपी नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि जो खुद ‘देश विरोधी’ हैं वे दूसरों पर ‘देश विरोधी’ होने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाले राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं। नड्डा के बयान के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह (नड्डा) खुद ही पहले से देश विरोधी हैं। देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में उन्होंने (उनके संगठन के लोगों ने) भाग नहीं लिया। जो खुद देश विरोधी हैं वे दूसरों को देश विरोधी बोल रहे हैं क्योंकि उनके पास जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है।’’

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘आज महंगाई और बेरोजगारी पर उनके (नड्डा) पास कोई जवाब नहीं है। अडाणी का मामला हम सब के सामने आया है, उसका जवाब क्यों नहीं देते ? अडाणी को बचाने के लिए ये सारी बातें कर रहे है।’’उन्होंने दावा किया, ‘‘खुद मोदी जी 6-7 देशों में जाकर, विदेशी धरती पर जाकर बोल चुके हैं कि ‘हिन्दुस्तान के लोग ये बोल रहे हैं कि हमने क्या पाप किया जो हम भारत में पैदा हुए’। ऐसा व्यक्ति हमको देश विरोधी बोल रहा है ? ’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने विदेश में जाकर देश का अपमान किया है। खरगे का कहना था, ‘‘जेपी नड्डा ने जो कुछ कहा है, हम उसकी घोर निंदा करते हैं। उनको मालूम होना चाहिये कि मोदी जी ने चीन में जाकर, अमेरिका में जाकर, दक्षिण कोरिया में जाकर… भारत के नागरिकों का अपमान किया। मोदी जी को माफ़ी मांगनी चाहिए। हमारा माफ़ी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।’’ उन्होंने जोर दे कर कहा, ‘‘जो व्यक्ति लोकतंत्र की बात करता है, उसपर चिंता जताता है, वह देश विरोधी नहीं हो सकता । वह सच्चा देशभक्त है। अगर संसद में राहुल जी को बोलने का मौक़ा मिलेगा तो हम भाजपा के इन आरोपों का पुरज़ोर जवाब देंगे।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर ब्रिटेन में राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भारत के खिलाफ काम करने वाले उस ‘टूलकिट का स्थायी हिस्सा’ बन गए हैं, जो भारत में ‘‘कमजोर और गठबंधन की मजबूर सरकार’’ चाहता है ताकि उसका फायदा उठाया जा सके। नड्डा ने एक बयान में गांधी पर अरबपति फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस की भाषा बोलने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि कांग्रेस और तथाकथित वाम उदारवादी देश के खिलाफ विदेशी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘राष्ट्र विरोधी’ कांग्रेस नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।