मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम से कोरोना के खिलाफ मजबूत रणनीति बनाने की उम्मीद : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास जब टेसि्टंग क्षमता पर्याप्त है तो सरकार इसका 50 फीसदी से कम इस्तेमाल प्रति दिन क्यों कर रही है। उसे यह भी बताना चाहिए कि पिछले 36 दिन में लॉकडाउन के दौरान उसने कितनी टेसि्टंग क्षमता बढ़ाई है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने रविवार को संवादाता सम्मलेन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों से लॉक डाउन के बारे में बात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन पिछले 36 दिनों में लॉक डाउन से क्या सीखा गया है इस बारे में सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं है।
सरकार को बताना चाहिए कि लॉक डाउन के कारण परेशान लोगों की सुविधा के लिए क्या रणनीति बनायी गयी है इसका भी खुलासा किया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बनने वाले हालात के लिए एक विस्तृत एवं संपूर्ण योजना बताएंगे।
सरकार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लॉकडाउन के लिए बनानी चाहिए थी योजना 
उन्होंने कहा कि सरकार ने जब से लॉकडाउन शुरू किया है तब से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम का पालन नहीं किया गया है। सरकार को इस कानून में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय योजना बनानी चाहिए थी लेकिन उसने इस दिशा में कोई कदम ही नहीं उठाया।
प्रवक्ता ने कहा कि यदि इस महामारी से निपटना है तो इसके लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की आवश्यकता है और यह नीति इस कानून के तहत ही तैयार की जा सकती है लेकिन सरकार ने जब से लॉक डाउन लागू किया है इस बारे में विचार नहीं किया है। सरकार ने इस अधिनियम का पालन क्यों नहीं किया है और उसकी योजना क्या है इस बारे में उसे देश की जनता को जानकारी देनी चाहिए।
टास्क फोर्स का दावा- 16 मई के बाद देश में नहीं आएगा कोई कोरोना का मामला 
उन्होंने कहा कि एक टास्क फोर्स ने दावा किया है कि 16 मई के बाद देश में कोई कोरोना का मामला नहीं आएगा। इसे अच्छी सूचना बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को भी बताना चाहिए कि जो अनुमान लगाया गया है क्या वह सही है। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि जो दावा किया जा रहा है उसकी बुनियाद क्या है। उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह दावा देश के एक त्वरित बल के अध्यक्ष ने किया है इसलिए सरकार को इस सवाल का जवाब देश की जनता को देना चाहिए।
कोरोना से निपटने में टेसि्टंग की है जरुरत लेकिन नहीं हो रहा है पूरा इस्तेमाल
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ रही दुनिया का अनुभव बता रहा है कि इस वायरस से टेसि्टंग से ही निपटा जा सकता है लेकिन हमारे पास पर्याप्त क्षमता होने के बावजूद सरकार महामारी से लड़ने के लिए इसका पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्भाज्ञ से हमारे यहां कोरोना का पहला मामला मिलने के बाद से अब तक करीब पांच लाख 80 हजार लोगों के टेस्ट हो पाए हैं। भारत जैसे विशाल देश में जितनी टेसि्टंग हो रही है वह पड़ोसी  देशों की तुलना में भी बहुत कम है।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत के पास कोरोना की टेसि्टंग क्षमता प्रति दिन एक लाख है लेकिन आश्चर्य की बात है कि सरकार इस क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है। उनका कहना था कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि जब उसके पास एक लाख लोगों को प्रति दिन टेस्ट करने की क्षमता है तो हर दिन सिर्फ 39 हजार टेसि्टंग क्यों हो रही है। सरकार को यह भी बताना चाहिए कि सरकार ने अपनी क्षमता को सीमित रखा है तो क्या इसके पीछे उसकी कोई सोची समझी रणनीति है।

राजस्थान में कोविड-19 से 60 वर्षीय महिला की मौत, मृतकों का आंकड़ा 36 पहुंचा

प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास जब टेसि्टंग क्षमता पर्याप्त है तो सरकार इसका 50 फीसदी से कम इस्तेमाल प्रति दिन क्यों कर रही है। उसे यह भी बताना चाहिए कि पिछले 36 दिन में लॉकडाउन के दौरान उसने कितनी टेसि्टंग क्षमता बढ़ाई  है। देश में इस समय टेसि्टंग साधनों का उत्पादन किस स्तर तक बढ़ है। वेंटिलेटर तथा मास्क कितनी संख्या में है। इस बारे में सरकार को जानकारी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह रिपोर्टें आ रही हैं कि देश में सिर्फ तीन लाख टेसि्टंग किट बची हुई हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि यह सही है तो सरकार बताए कि उसकी इस बारे में आगे की क्या रणनीति है। क्या वह इसी वजह से टेसि्टंग क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही है। कोरोना की जांच के लिए सरकार ने क्या रणनीति अपनायी है और क्या उसने इसके लिए रेट तय किए हैं इसकी भी उसे जानकारी देनी चाहिए।

Desk Team