कांग्रेस डूबता जहाज है, इसलिए विधायक इसे छोड़ते जा रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कांग्रेस डूबता जहाज है, इसलिए विधायक इसे छोड़ते जा रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को ‘‘कमजोर’’ किया।

नयी दिल्ली : भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यहां कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसके कप्तान राहुल गांधी इसे छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में विधायकों का पार्टी छोड़ना भी इसी का परिणाम है। 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने देश को ‘‘कमजोर’’ किया। जवाहर लाल नेहरू :जेएलएन: स्टेडियम में दिल्ली भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूबता जहाज है और इसके कप्तान राहुल गांधी भी इसे छोड़ रहे हैं। जब कप्तान भाग जाएगा तो कांग्रेस विधायक भी भागने में पीछे नहीं रहेंगे।’’ 
कर्नाटक विधानसभा से शनिवार को कांग्रेस के दस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिससे राज्य की गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई है। चौहान ने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जैसे नेताओं के नाम चल रहे हैं जो करीब 100 वर्ष के हैं और अशोक गहलोत का बेटा विधानसभा चुनाव हार गया। इस तरह की स्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के पास कोई विकल्प नहीं है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + sixteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।