कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। इसको लेकर गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले व्यक्ति को चुनने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई।
कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने अध्यक्ष चुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसके अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। अगर एक से अधिक कांग्रेस नेता ने नामांकन दाखिल किया तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में आए दिग्विजय सिंह, गहलोत और थरूर की बड़ी मुश्किलें ?
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नाम चर्चा में है। अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले इसमें एक और नाम जुड़ गया है। खबर है की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की सोनिया गांधी से ऐसे समय में मुलाकात हो रही है जब कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में महज दो दिन बहे हैं। बीते कुछ समय पहले दिग्विजय ने चुनाव लड़ने की संभावना जताई थी।