कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने एक किताब लिखी है जिसका नाम \"THE PARADOXICAL PRIME MINISTER\" है। जिसके बाद से ट्विटर पर इस किताब को लेकर यूजर में चर्चा होना शुरू हो गई। दरअसल, चर्चा का विषय किताब नहीं बल्कि इस किताब में इस्तेमाल हुआ एक शब्द है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी किताब में 'floccinaucinihilipilification' शब्द का इस्तेमाल किया। जिसके बाद शब्द का मतलब जाने के लिए लोगों को गूगल ट्रांसलेटर और डिक्शनरी का सहारा लेना पड़ा।
हैरानी की बात तो ये है की इस शब्द का मतलब ढूंढ़ने में गूगल हिंदी ट्रांसलेटर भी असफल रहा। दरअसल कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किताब के बारे में बताते हुए जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसका मतलब बेहद कम लोग ही समझ पाए। शशि थरूर ने 'floccinaucinihilipilification' शब्द का इस्तेमाल किया। उनके ट्वीट के बाद यूज़र्स अपने अपने हिसाब से शब्द की व्याख्या करने लगे। कुछ लोगों ने शशि थरूर के इंग्लिश ज्ञान का जमकर मज़ाक भी उड़ाया।
सुनंदा पुष्कर मामले में शशि थरूर की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'floccinaucinihilipilification' शब्द का अपने ट्वीट में प्रयोग किया है ये एक लैटिन शब्द है। इसका मतलब होता है 'किसी भी बात पर आलोचना करने की आदत, चाहे वो गलत हो या सही'। इस शब्द की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी किताब के बारे में ट्विटर पर लिखा कि मेरी नई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' सिर्फ किसी भी बात को बेकार बताने की आदत वाली 400 पन्नों की किताब नहीं है बल्कि उससे कहीं ज्यादा है।