Dear @RahulGandhi, warm wishes to you on your birthday. Take care of yourself and keep working for India. pic.twitter.com/9ONPYTGpRE
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) June 19, 2020
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी ट्वीट कर गांधी की अच्छी सेहत और दीर्घायु की कामना की। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता तथा हरियाणा के पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी गांधी को बधाई दी।
श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। #HappyBirthdayRahulGandhi pic.twitter.com/OiJV373t80
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) June 19, 2020
सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”कठिन समय परीक्षा का समय होता है। संकल्पित व्यक्ति के लिए संघर्ष स्वाभाविक है। सेवा भाव, निर्भीकता और पूरे जोश के साथ इन सभी चीजों को संभालना एक नेता की परीक्षा होती है। ऐसे नेता के साथ काम करना खुशी की बात है।” पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
Happy birthday @RahulGandhi .
God Bless .— Manish Tewari (@ManishTewari) June 19, 2020
उन्होंने ट्वीट किया, ”जन्मदिन मुबारक राहुल गांधी। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखे।” राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी और लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के कारण इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।