कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। काफी दिनों से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर नेताओ में रेस लगी हुई थी। वाही कल यानि गुरूवार को राजिस्थान के मुख्यमंत्री ने साफ़ कर दिया है की वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी बीच अब मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के लिए अपने नामांकन दाखिल करने का विचार बना रहे है।
G-23 नेताओं ने आनंद शर्मा के घर पर मुलाकात की
बता दें खड़गे ने गुरुवार रात को सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता हैं इसलिए उन्हें कांग्रेस आलाकमान का मनपसंद चेहरा माना जा रहा है। वहीं इससे पहले गुरुवार देर रात मनीष तिवारी, पृथ्वीराज चव्हाण, भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत G-23 नेताओं ने आनंद शर्मा के घर पर मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात के ब्योरे का खुलासा नहीं किया गया है।
दिग्विजय का साथ देने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एकजुट
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ऐलान किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. मध्य प्रदेश में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के पार्टी अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। हालांकि, यह तब ही पता चेलगा जब प्रतियोगी अपना नामांकन दाखिल करेंगे और चुनाव होंगे। दिग्विजय सिंह का साथ देने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एकजुट हो गई है।
दिग्विजय सिंह का समर्थन करने के लिए दिल्ली पहुंचने का आदेश
गौर करने वाली बात यह है की दिग्विजय सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से नामांकन पत्र लिया और ऐलान किया की वह अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में अपने आवास पर पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई और पार्टी नेताओं से दिग्विजय सिंह का समर्थन करने के लिए दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया ।