कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब बहुत ही नजदीक है। काफी समय से अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना अब लगभग तय हो गया है। राज्यसभा में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि कल ही उन्होंने नामांकन दर्ज करवाया है। कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके समर्थन में उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि साल 2021 में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नेता विपक्ष पद संभाला था। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब राज्यसभा में कोई नया नेता खड़गे की जगह लेगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में कई नेता शामिल है। केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल है। कांग्रेस की अंदरूनी सियासत के समीकरणों की कसौटी पर अध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले से आखिरी समय में पिछले हटे दिग्विजय सिंह को राज्यसभा में नेता विपक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी से हरी झंडी मिलने के बाद सीएम अशोक गेहलोत ने भी उनका समर्थन किया है। गहलोत ने खड़गे निर्णय को सही बताया है। अशोक गेहलोत ने कहा कि खड़गे को चुनाव लड़ना चाहिए और फैसला एकदम सही है। कई नेता उनके साथ है और उनका समर्थन कर रहे है। अब खड़गे सबके समर्थन के साथ आगे बढ़ रहे है।