कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द होने वाला है। ऐसे में अब चुनाव में गुप्त मतदान कराने का फैसला लिया गया है। इस फैसले का स्वागत पद उम्मीदवार शशि थरूर ने किया है। थरूर ने कहा कि यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। 22 साल बाद इस पद के लिए चुनाव हो रहा है और वो गुप्त मतदान के निर्णय से खुश है। इसके साथ ही आज थरूर ने गांधी परिवार द्वारा ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाये वाले अफवाह पर भी अपना पक्ष रखा है।
जानिए थरूर ने क्या कहा
दरअसल, थरूर ने सबसे पहले चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के फैसले से मैं सहमत हूं। मैं इस बात से खुश हूं की मतदान गुप्त रूप से किया जाएगा और किसी को यह पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया है। सभी अपनी मर्जी से मतदान कर पाएंगे। किसी पर कोई प्रेशर नहीं रहेगा। मुझमे पर खड़गे जी में से कोई भी जीते वो पार्टी की जीत होगी। मैं पार्टी के भलाई के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। ‘
लोकसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण: थरूर
इसी के साथ जब थरूर से गांधी परिवार द्वारा ‘रिमोट कंट्रोल’ से चलाये जाने वाले अध्यक्ष पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ मैं और खड़गे जी अगर यह चुनाव लड़ रहे है तो हम में यह यकीन है की हम सभी पार्टी कैसे चला सकते है। कोई भी रिमोट कंट्रोल से नहीं चलेगा। गांधी परिवार में ऐसा कुछ नहीं है।’
जानिए खड़गे ने क्या कहा
हम आपको बता दें, यही सवाल खड़गे से पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ”मैं चुनाव जीतता हूं तो अधिकार मेरे पास होगा। कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई चीज नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि मैं सोनिया गांधी के हिसाब से काम करूंगा तो वो बिलकुल गलत है। ऐसा कुछ नहीं है। हम कांग्रेस वाले मिलकर फैसले लेते है, जबकि कुछ लोग जनता के बीच में भ्रम पैदा कर रहे है। वो कामयाब नहीं हो पाएंगे। बीजेपी ने कितनी बार अपने अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया है , जो हमें उपदेश दे रहे है। सहमित से ही वो लोग अध्यक्ष चुनते है, इसलिए हमे ज्ञान नहीं देना चाहिए। ‘