BREAKING NEWS

महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मेरी टिप्पणी का दुरुपयोग कर रही है भाजपा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘रावण’ वाली अपनी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गुजरात में सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी लाभ के लिए उनकी टिप्पणी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं, बल्कि नीतियों के बारे में होती है।इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में,खड़गे ने कहा कि वह ‘‘प्रदर्शन की राजनीति’’ में विश्वास करते हैं, लेकिन भाजपा की राजनीति की शैली में अकसर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है क्योंकि ‘‘वे इसे केवल एक व्यक्ति के बारे में बनाते हैं, जो हर जगह है।’’

टिप्पणी प्रचार अभियान की एक प्रमुख विशेषता बने 

गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की संभावनाओं से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसी के इशारे पर‘‘कांग्रेस के वोट को विभाजित करने’’ के लिए काम कर रही है।यह पूछे जाने पर कि क्या व्यक्तिगत हमले, जैसे कि उनकी ‘‘रावण’’ वाली टिप्पणी प्रचार अभियान की एक प्रमुख विशेषता बन गए हैं, खड़गे ने कहा, ‘‘वे चुनावी लाभ के लिए इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।’’कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खड़गे ने कहा, ‘‘हमारे लिए, राजनीति व्यक्तियों के बारे में नहीं है। यह नीतियों के बारे में है, यह उनके (भाजपा के) प्रदर्शन के बारे में है और यह उस प्रकार की राजनीति के बारे में है जो वे करते हैं। वे इसे केवल एक व्यक्ति के बारे में बनाते हैं, जो हर जगह है।’’

 टिप्पणी का चुनावी लाभ के लिए दुरुपयोग

खड़गे ने कहा, ‘‘भाजपा और प्रधानमंत्री की राजनीति की शैली में अकसर लोकतंत्र की भावना का अभाव होता है। मैंने चुनाव के सभी स्तरों पर उनके प्रचार की शैली के बारे में कई उदाहरण दिए, लेकिन वे मेरी टिप्पणी का चुनावी लाभ के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करता या व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता क्योंकि मेरे पास भी 51 साल का संसदीय राजनीति का अनुभव है। मैंने विकास, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी के मुद्दों पर आलोचना की।’’

 प्रचार अभियान के बारे में खड़गे ने कहा

खरगे ने इस हफ्ते की शुरुआत में अहमदाबाद में एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया था।गुजरात में प्रधानमंत्री के प्रचार अभियान के बारे में खड़गे ने कहा कि यह राज्य में भाजपा सरकार के खराब प्रदर्शन को दर्शाता है।