पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजेजू ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कश्मीर राज्य में लिए गए गलत निर्णोयों की सूची साझा की थी। वहीं , कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर कपटपूर्ण लेख लिखने में समये बर्बाद नहीं कहरना चाहिए बल्कि देश की विधि प्रणाली को दुरूस्त करने पर व्यापक तौर से ध्यान देना चाहिए
जयराम रमेश ने ट्वीट करके बीजेपी पर कसा तंज
Washim, Maharashtra | Bharat Jodo Yatra is not connected with any vote bank. Its aims are above politics. This is a yatra of a political party & include political topics but its not to garner votes: Jairam Ramesh, General Secretary in-charge Communications, Congress pic.twitter.com/aHCm2CpTLf
— ANI (@ANI) November 15, 2022
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ मो-डिस्टॉर्टर (मौजूदा सरकार में तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने वाले) को खुश करने के लिए नेहरू पर कपटपूर्ण लेख ‘लिखने’ में समय बर्बाद करने की बजाय कानून मंत्री किरेन रीजीजू को उस विधि प्रणाली को दुरुस्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो हत्या एवं सामूहिक बलात्कार के दोषियों को रिहा करती है।’’ उन्होंने कहा कि रीजीजू को नेहरू को बदनाम करने की बजाय विधि व्यवस्था की इस स्थिति से ज्यादा व्यथित होना चाहिए।
भाजपा को नेहरू के काम पर नहीं देश पर ध्यान दें- कांग्रेस
कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कश्मीर मुद्दे को लेकर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर ताजा हमला बोलते हुये सोमवार को दावा किया था कि पाकिस्तानी हमले के बाद वह मामले को गलत अनुच्छेद के तहत संयुक्त राष्ट्र ले गये जिसने पड़ोसी देश को आक्रांता की जगह एक पक्षकार बना दिया। रीजीजू ने एक लेख में यह भी कहा था कि नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जनमत संग्रह के ‘‘मिथक’’ को कायम रहने दिया और संविधान में ‘‘विभाजनकारी’’ अनुच्छेद 370 को शामिल किया।