देश में महंगाई की बढ़त को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के मुख्य नेताओं ने मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया हैं। तब उसी समये कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े नेता जैसे- राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया हैं। हालांकि, जब मुद्दा गर्म हुआ तब प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाला तबी उन्हें पुलिस ने घसीटकर हिरासत में ले लिया
राहुल….प्रियंका पुलिस की हिरासत में
#WATCH पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं। pic.twitter.com/IIQ3vFhVHY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं।कांग्रेस के अनुसार, संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस सांसदों के मार्च से जुड़े कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए तो कांग्रेस मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने और घेराव करने से संबंधित कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी ‘24 अकबर रोड’ पहुंची थीं।
‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद……मोदी जब-जब डरता है
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को पार करके दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है’ के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया।