प्रवासी श्रमिकों की समस्या को सुलझाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होनी चाहिए : कांग्रेस

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्या को सुलझाया जाना चाहिए और उन्हें वापस बुलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होनी चाहिए।

देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। कोरोना के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार के तरफ से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है । इस बीच रविवारर यानि आज कांग्रेस ने कहा है कि लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी श्रमिकों को हो रही है और राज्यों को उनकी समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्या को सुलझाया जाना चाहिए और उन्हें वापस बुलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के हर क्षेत्र के प्रवासी श्रमिकों की अलग तरह की समस्या है और उनकी इस दिक्कत से राज्य ही बखूबी निपट सकते है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार को इन श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिये मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए उन्हें वित्तीय सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।

Coronavirus : दुनियाभर में महामारी का प्रकोप बरकरार, मृतकों का आंकड़ा 2 लाख के पार

बता दें कि भारत में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 1,990 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार पहुंच गयी है । इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 49 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 824 हो गया है।

Desk Team