लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं महिलाएं, कोई इनको रोकने नहीं पाए : कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कहा कि महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को कहा कि महिलाएं इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं पूरे विनीत भाव से इतिहास रचने और भविष्य संवारने में सक्षम हैं। कोई आपको रोकने नहीं पाए।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिला दिवस पर ट्वीट किया, ‘‘ महिलाओं की आवाज को ज्यादा से ज्यादा जगह मिलना महिला सशक्तिकरण की नींव है। जितनी ज्यादा महिला जनप्रतिनिधि, वकील, पायलट, उद्यमी, सैनिक, डॉक्टर, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, खिलाड़ी, कलाकार…होंगी, ये दुनिया उतनी ही खूबसूरत और सशक्त लगेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि हमारे देश में स्थानीय निकायों में महिलाओं के नेतृत्व को कांग्रेस की नीतियों ने मजबूती दी। हमारे देश के महिला नेतृत्व ने दुनिया को दिखाया कि महिला सरपंच, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री देश को कितना शक्तिशाली व सुंदर तरीके से नेतृत्व देती हैं।’’

कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम स्त्री-पुरुष और पीढ़ी की समानता को अपना लक्ष्य बनाएं। महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई बदलाव नहीं हो सकता। समान स्वर, समान भागीदारी और समान अधिकार इसमें प्रमुख हैं।’’

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत दिल्ली तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।