कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी को देश में आर्थिक स्थित का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां अरबपतियों की आय बढ़ने और जनसामान्य की आय घटाने का काम कर रही है, जिससे देश में आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हो रही है।
5 फ़सदी लोगों का देश की 60 फ़सदी संपत्ति पर कब्जा
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में प्रति व्यक्ति आय घट रही है और महज 5 फ़सदी लोगों का देश की 60 फ़सदी संपत्ति पर कब्जा हो गया है और प्रति व्यक्ति कर्ज ढाई गुना का इजाफा हुआ है।
GST में किसका कितना है योगदान
उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि जिन लोगों के पास 60 फ़सदी संपत्ति है उनका देश के जीएसटी में योगदान महज तीन प्रतिशत है और जिन लोगों के पास देश की महज तीन फीसदी संपत्ति है उनका जीएसटी में योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है।
देश के हर नागरिक पर एक लाख से ज्यादा कर्ज ?
प्रवक्ता ने कहा कि 2014 में मोदी साहब ने जब सत्ता संभाली तो देश में कर्ज 55 लाख करोड़ था जो अब बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है। सवाल है पिछले नौ साल में कर्ज ढाई गुणा कैसे बढ़ है। उनका कहना था कि देश के हर नागरिक पर एक लाख से ज्यादा कर्ज हो गया हैं लेकिन उसका फायदा सबको नहीं बल्कि देश के 5 प्रतिशत अमीरों को मिल रहा है।
सरकार की नीतियों के कारण अरबपतियों को फायदा
गौरव बल्लव ने कहा कि देश में सबका विकास होना चाहिए था लेकिन सरकार की नीतियों के कारण कुछ ही अरबपतियों को फायदा हो रहा है और उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ रही है जबकि संपत्ति उन लोगों की बढ़ने चाहिए थी जो जीडीपी में योगदान दे रहे हैं लेकिन उन लोगों पर कर्ज बढ़ रहा है।