Triple talaq पर कांग्रेस का बयान, कहा – ट्रंप मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए बिल लाई मोदी सरकार

Summary :

मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था।

लोकसभा में आज ‘तीन तलाक’ विधेयक पास करने के लिए मोदी सरकार अपना पूरा जोर लगाने वाली है। वहीं कांग्रेस ने इस बिल को ध्यान भटकाने वाला बताया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि ट्रिपल तालाक बिल आज लोकसभा में एक नाटकीय उपस्थिति होगी। कश्मीर में हस्तक्षेप करने के लिए ट्रंप को मोदी के निमंत्रण से विक्षेपण? यदि NDA / BJP मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप करने की इच्छुक है, तो वह समुदाय से परामर्श क्यों नहीं करती है और इसे 1950 के हिंदू कोड बिल की तरह समग्र रूप से संहिताबद्ध करें? 
बीजेपी ने अपने सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया है और उनसे सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। विधेयक में एक साथ, अचानक तीन तलाक दिए जाने को अपराध करार दिया गया है और साथ ही दोषी को जेल की सजा सुनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है। 

मोदी सरकार ने मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद संसद के इस पहले सत्र में सबसे पहले इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। कई विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया है लेकिन सरकार का यह कहना है कि यह विधेयक लैंगिक समानता और न्याय की दिशा में एक कदम है।

 कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक मांग कर रही हैं कि इसे जांच पड़ताल के लिए संसदीय समिति को सौंपा जाए। बीजेपी की अगुवाई वाली राजग सरकार के पास निचले सदन में पूर्ण बहुमत है और उसके लिए इसे पारित कराना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। 
लेकिन राज्यसभा में सरकार को कड़ी परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है जहां संख्या बल के लिहाज से सत्ता पक्ष पर विपक्ष भारी है। जनता दल (यू) जैसे बीजेपी के कुछ सहयोगी दल भी विधेयक के बारे में अपनी आपत्ति जाहिर कर चुके हैं। 

Desk Team