BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

कांग्रेस सितंबर महीने से शुरू करेगी 'भारत जोड़ो यात्रा', तमिलनाडु से यात्रा की होगी शुरुआत

कांग्रेस जल्द ही अपनी 'भारत जोड़ों यात्रा' की शुरआत करने जा रही है। बता दें ये यात्रा 7 सितंबर से शरू होग। जिसके लिए कांग्रेस की तैयारियां भी शुरू हो गई है, जिसके लिए कांग्रेस ने संबंधित लोगो, टैगलाइन, वेबसाइट और पुस्तिका का मंगलवार को विमोचन किया और कहा कि देश में आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण एवं राजनीतिक विभाजन के मद्देनजर यह यात्रा देश के लिए आवश्यक है। पार्टी ने यह भी कहा कि इस यात्रा के जरिये बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और महासचिव जयराम रमेश ने इस यात्रा के लोगो, पुस्तिका और वेबसाइट का विमोचन किया। इस यात्रा के लिए टैगलाइन ‘मिले कदम, जुड़े वतन’ होगी। 

कांग्रेस ने संबंधित लोगो, टैगलाइन, वेबसाइट और पुस्तिका का मंगलवार को विमोचन किया 

दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस देश में नफरत का माहौल बना हुआ है, व्यवस्था भारतीय संविधान के विपरीत काम कर रही है, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, आर्थिक-सामाजिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं, धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है, एक-दूसरे की आस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाया जा रहा है; ऐसे माहौल में भारत जोड़ो यात्रा देश के लिए आवश्यक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह यात्रा देशहित में है। हम इस यात्रा को दलगत नहीं बनाना चाहते हैं।’’सिंह ने बताया, ‘‘100 पदयात्री होंगे जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में ‘भारत यात्री’ होंगे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश में इतने बड़े पैमाने पर न कोई पदयात्रा हुई है न कोई जनसंपर्क अभियान हुआ है। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस कांग्रेस ने जन आंदोलन से देश को आजाद कराया, वह अब सामाजिक समरसता को दोबारा वापस लाने और जनता को मुखर करने के लिए यात्रा निकालने जा रही है।’’ जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हमारे देश में आर्थिक चुनौतियां हैं, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं, एक तरीके से राजनीतिक विभाजन हो रहा है। इसलिए भारत को जोड़ना है।’’ 

यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को आरंभ होगी 

कांग्रेस की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को आरंभ होगी और इसके तहत 12 राज्यों तथा दो केंद्रशासित प्रदेशों से होते हुए 3500 किलोमीटर की दूरी तय होगी। यात्रा के पूरा होने में 150 दिनों का समय लगेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रस्तावित इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के संदर्भ में सोमवार को सिविल सोसायटी के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की और कहा कि यह यात्रा उनके लिए ‘तपस्या’ की तरह है तथा भारत को एकजुट करने की लंबी लड़ाई के लिए वह तैयार हैं। बैठक के बाद सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि वे देश को जोड़ने के इस अभियान से जुड़ेंगे और आने वाले दिनों में इसके समर्थन में अपील भी जारी करेंगे।