कांग्रेस ने बीजेपी को विश किया क्रिसमस, ट्विटर पर लिखा- ‘जुमला बेल्स, जुमला बेल्स, जुमला ऑल द वे’

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, ‘ऑल आई वांट फॉर क्रिसमिस इज नेहरू जी अप्रूवल’।

आज विश्वभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को तंज कस्ते हुए क्रिसमस विश किया। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडलर से कुछ ट्वीट किए हैं। पार्टी ने लिखा, ‘जुमला बेल्स, जुमला बल्स, जुमला ऑल द वे.. ऑ वॉट फन इट इज टू सी व्हाट एन हॉनेस्ट गवर्मेंट माइट से। ‘यही नहीं कांग्रेस ने अपने ट्वीट के साथ कुछ मीम्स भी शेयर किए गए हैं। 
इन मीम्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणऔर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कॉर्टून को दिखाया गया है। मीम्स में पीएम मोदी और पंडित नेहरु का जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा है, ‘ऑल आई वांट फॉर क्रिसमिस इज नेहरू जी अप्रूवल’,।


वहीं अमित शाह की तस्वीर के साथ लिखा गया है, ‘ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज फॉर मोदी टू डू व्हाट आई से।’ वित्तमंत्री की तस्वीर के साथ लिखा, ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज सम हेल्प ऑन द बजट प्लीज जबकि ईरानी की तस्वीर के साथ लिखा गया है, ‘ऑल आई वांट फॉर क्रिसमस इज माई ओरिजनल डिग्री सर्टिफिकेट फॉर एनआरसी’।

Desk Team