देश के कई हिस्सों में आई भयावह बाढ़ पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाएं। उन्होंने ट्वीट किया, ”असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।’
असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए है। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटे। pic.twitter.com/caF8HfunBq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2019
राहुल गांधी ने कहा, ”मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटें।’ गौरतलब है कि बिहार और असम सहित कई राज्य भयावह बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग सैलाब से प्रभावित हैं। बाढ़ ने 15 लोगों की जान भी ले ली है। इसके अलावा, काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं।
IMA घोटाला : कांग्रेस के निलंबित विधायक रोशन बेग को SIT ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से हिरासत में लिया
पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ की वजह से 25.66 लाख लोग प्रभावित हैं। पूर्वी चम्पारण जिले में दो अलग अलग घटनाओं में पांच और बच्चे डूब गए हैं, लेकिन राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे बाढ़ से संबंधित घटना मानने से इनकार किया।