देश में वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने के लिये परीक्षण का दायरा निरंतर बढ़या जा रहा है। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को भारतीय चिकित्सा अनुंसधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 28 अगस्त तक देश भर में कोरोना वायरस के कुल चार करोड़ 40 लाख 6609 नमूनों की जांच की जा चुकी है। परिषद के अनुसार 28 अगस्त को नौ लाख 28 हजार 761 नमूनों की जांच की गई।
देश में 21अगस्त को रिकार्ड दस लाख 23 हजार 836 कोरोना जांच की गई थीं और एक दिन में दस लाख से अधिक संक्रमण परीक्षण करने वाला विश्व में तीसरा देश था। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आज जारी आंकड़ों में देश में कोरोना वायरस के मामले नहीं कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आए और कुल मरीजों की संख्या 34,63,973 पर पहुंच गई।
पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1021 संक्रमितों की और मौत हुई और मृतकों की कुल संख्या 62550 हो गई। संक्रमण से अब तक 26,48,998 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से स्वस्थ होने का रिकवरी रेट मामूली बढ़ोतरी के साथ 76.47 फीसदी पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है। देश में कोरोना के फिलहाल सक्रिय मामले सात लाख 52 हजार 424 हैं।


Download Android App
Download iOS App



