BREAKING NEWS

आज तमिलनाडु, कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मछुआरों के लिए सख्त निर्देश ◾लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 'देशभर में EVM और पेपरट्रेल मशीनों की जांच शुरू' ◾आज का राशिफल (09 जून 2023)◾ भारत मौसम विभाग : दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंचा ◾चुनावी राजनीति पाकिस्तान को मुश्किल में डालती है, जानिए क्यो ◾एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अब तक 220 करोड़ रुपये मंजूर - अनुराग ठाकुर◾खरीफ फसलों पर एमएसपी वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर◾असम मुख्यमंत्री : ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी हमारे लिए एक चुनौती◾बढ़ते तापमान पर असम के सीएम सरमा ने कहा - 'एकमात्र समाधान जैव विविधता का संरक्षण है'◾लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग ◾कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बजरंग सेना के कार्यकर्ता, दिग्विजय सिंह बोले- "मैं बजरंग सेना के बारे में नहीं जानता"◾चलन में आए 2,000 रुपये के आधे नोट सिस्टम में वापस आए - आरबीआई गवर्नर◾ कोल्हापुर हिंसा में औरंगजेब का पुतला जलाने के आरोप में MNS नेता समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज◾मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति का किया उपयोग -अमित शाह ◾कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया साफ संकेत, इस साल स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में होगा संशोधित ◾DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च◾CM चंद्रशेखर राव क्यो नहीं होंगे विपक्ष दलों की बैठक में शामिल, तेजस्वी यादव ने बताई वजह◾लखनऊ : 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, 'आरोपी गिरफ्तार'◾NCP प्रमुख शरद पवार 23 जून को पटना में विपक्ष दलों की बैठक में होंगे शामिल◾खत्म हुआ इंतजार, आईएमडी ने कहा केरल पहुंचा मानसून◾

Corona Update : नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, एक्टिव केस 1 लाख 13 हजार के पार

भारत में कोरोना वायरस (India Coronavirus Update) के नए मामलों ने रफ्तार पकड़ी हुई है। देश में बीते दिनों से चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। रोजाना बढ़ते मामलों के चलते देश में एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,135 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,35,18,564 हो गया। वहीं इस दौरान हुई 24 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,25,223 हो गयी।

4.85% रहा डेली पॉजिटिविटी रेट

कोरोना वायरस के नए मामलों बीते दिन हुई बढ़ोतरी के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,13,864 हो गई। देश में मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी रहा। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13,958 रही। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.54 है।

इसके साथ ही बात करें टीकाकरण कि तो देश में महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,97,98,21,197 एंटी कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 1,78,383 डोज़ दी गई हैं।