भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार गिरावट का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के मामलों को लेकर राहत नजर आई। पिछले 24 घंटे में यहां कोविड संक्रमण के 2 हज़ार 22 केस दर्ज हुए। वहीं इस दौरान वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 46 रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2,022 रही। वहीं इस 46 लोगों की मृत्यु हुई, जो कल के मुकाबले 19 कम है। इसके साथ ही इस दौरान थी हुए मरीजों की संख्या भी 2,099 रही।
मंत्रालय के अनुसार, देश में मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या 14,832 है। इसके साथ ही कुल पॉजिटिविटी रेट 0.69 प्रतिशत है। वहीं देश में महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की 192.38 करोड़ से अधिक डोज़ दी जा चुकी हैं।
पिछले 24 घंटे में रिकवर हुए 2,099 मरीजों के बाद अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख 99 हजार 102 कोविड-19 से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 94 हजार 812 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ 70 लाख 92 हजार 226 कोविड परीक्षण किए हैं।