देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख के पार चला गया है। पिछले 24 में कोरोना के 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। वहीं हैरानी वाली बात है कि पिछले 20 दिनों के अंदर ही 3 लाख से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कुल संक्रमितों में से 17 हजार 848 की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आकंड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,148 नए मामले सामने आए, वहीं 434 संक्रमितों की जान चली गई। इस समय कुल मरीजों में से 2 लाख 26 हज़ार 947 केस एक्टिव है।
असम में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई, 15 लाख लोग हुए प्रभावित
राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना का आंकड़ा 6 लाख को पार कर गया है। कोरोना केस के मामले में भारत चौथे नंबर पर है। भारत से अधिक केस अमेरिका, ब्राजील और रूस में है। विश्व में 1 करोड़ 8 लाख से अधिक कुल केस हैं, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक मामलों की कुल संख्या 10,667,217 हो गई, जबकि घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 515,542 थी।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 2,685,806 मामलों और 128,061 मौतों की संख्या के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है। वहीं ब्राजील दूसरे स्थान पर है, जहां मामलों की संख्या 1,448,753 है और वायरस से हुई मौतों की संख्या 60,632 है।