देश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘‘नारी शक्ति’’ का किया गुणगान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

देश ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘‘नारी शक्ति’’ का किया गुणगान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर ‘‘नारी शक्ति’’ का उत्सव मनाया और उनके सशक्तिकरण और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर ‘‘नारी शक्ति’’ का उत्सव मनाया और उनके सशक्तिकरण और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। 
एक विशेष पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट्स से जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाओं को उनके जीवन के सफर को साझा करने का मौका दिया। 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पेजों पर इन महिलाओं के छोटे वीडियो साझा किये और उनकी उपलब्धियों के वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किये। उनकी उपलब्धियों के साथ उन्होंने हैशटैग ‘शी इंस्पायर्स अस’ भी लगाया। 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 महिलाओं को उनके योगदान और समाज में निर्णायक बदलाव लाने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। 
महिला दिवस समारोह के तहत भारतीय पुरातात्विक सर्वे ने पूरे देश में मौजूद स्मारकों में महिलाओं के प्रवेश को मुक्त रखा जबकि एयर इंडिया के 52 उड़ानों का परिचालन महिला चालक दल ने किया है। 
महाराष्ट्र सरकार ने लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मकसद से नागपुर जिले में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की महिला बटालियन स्थापित करने का फैसला किया है। वहीं कोयंबटूर से केएसआर बेंगलुरु के बीच चलने वाले उदय एक्सप्रेस का परिचालन पूरी तरह के महिलाओं ने किया। 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय महिलाओं को संदेश दिया, ‘‘आप और सफल हों’’। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के इस कथन को भी ट्विटर पर पोस्ट किया, “अगर सशक्त होने का अभिप्राय नैतिक शक्ति से है तो निर्विवाद रूप से महिलाएं पुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ हैं।” 
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को महिलाओं के शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि अगर महिलाओं को समान अवसर नहीं दिए जाते हैं तो कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है। 
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने की जोरदार पैरवी की। 
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सवाल किया कि संसद में अभी तक महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक पेश क्यों नहीं किया गया। 
तृणमूल कांग्रेस की महिला सदस्यों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य कोलकाता में सीएए और एनआरसी की निंदा करते हुए रैली निकाली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि महिलाओं का कल्याण और सशक्तिकरण समाज का आधार स्तंभ है। 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गत वर्षों में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है एवं विचार व्यक्त किया कि बलों में महिलाओं के लिए कोई भी दरवाजा बंद नहीं रहना चाहिए। 
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। 
पटनायक ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के वास्ते पृथक विभाग गठित किया जाएगा। 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मेरी सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएं। आप खुद को परिभाषित करिए, अपने स्त्रीत्व का उत्सव मनायें और हमेशा निडर रहें।’’ 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के निर्माण का आह्वान किया। 
एक किसान, स्वच्छता, दिव्यांगों के अधिकार, जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली कार्यकर्ताओं के साथ ही भूखों के लिये काम करने वाली महिला समेत कश्मीरी हस्तकला उद्योग को फिर से लोकप्रिय बनाने की मुहिम में जुटी महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कहानी और संदेश साझा किए। 
मोदी के अकाउंट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में भूख मिटाने का प्रयास करने वाली स्नेहा मोहनादौस, 13 साल की उम्र में बम विस्फोट में हाथ गंवाने वाली और मालविका अय्यर, और कश्मीर कला को बढ़ा रही आरिफा जान शामिल है। 
अन्य महिलाओं जिनकी कहानी मोदी ने सुनी वे हैं जल संरक्षक कल्पना रमेश, महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बंजारों की कला को प्रोत्सहित करने वाली विजया पवार, शौचालय बनाने के लिए धन एकत्र करने वाली कानपुर की कलावती देवी और जगह की कमी की वजह से बिस्तर के नीचे मशरुम की खेती करने वाली बिहार के मुंगेर जिले की वीणा देवी शामिल हैं। 
जिन लोगों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया उनमें राजमिस्त्री, सौ वर्ष से अधिक उम्र की एथलीट, झारखंड की महिला टार्जन और ”मशरूम महिला” शामिल है। 
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान अर्जुन खेरियाल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हिंदी में एक गीत तैयार किया और उसे गाया। 
‘लाडो, मेरी लाडो’ नाम का 7:24 मिनट का यह ऑडियो-विजुअल गीत आईटीबीपी ने टि्वटर और फेसबुक जैसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।