लुधियाना : हंबड़ा लुधियाना मार्ग पर स्थित गांव मलखपुरबेट के नजदीक कत्ल करके पेड़ से लटकती लाश मिली, जिससे समस्त इलाके में दहशत फैल गई। मौके से इकटठी की गई जानकारी अनुसार गांव मलखपुरबेट जिला लुधियाना के रहने वालों ने बताया कि आज सुबह-सवेरे उस घटना का तब पता चला जब गांव के कुछ लोग बाहर सैर करने के लिए निकले तो हंबड़ा लुधियाना मार्ग पर एक पेड़ से लटकती अज्ञात व्यक्ति की लाश देखकर हैरानी हुई, इस घटना की सूचना गांव के सरपंच कर्मजीत सिंह मलखपुर को दी गई तो उसने घटना स्थल पर जाकर देखने उपरांत संपर्क पुलिस स्टेशन को सूचित किया। गांव के लोग और औद्योगिक शहर लुधियाना की तरफ आने-जाने वाले राहगिरियों का भारी इकटठ हो गया। लोगों को अनुमान है कि जो लाश पेड़ पर लटकती मिली है, अनुमान है कत्ल करके कातिल ने लाश को रस्सी के साथ बांधकर सड़क के किनारे पेड़ पर लटका दिया हो।
– सुनीलराय कामरेड