BREAKING NEWS

नीतीश कुमार सरकार ध्वस्त पुल की जिम्मेदारी ले और युवाओं को दे रोजगार: बीजेपीपी◾मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में BSF का जवान शहीद◾जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद सह स्मारक काउंटर का उद्घाटन किया, प्रसाद घरों तक पहुंचाने के लिए एक कूरियर सेवा ◾Odisha Train Accident: बालासोर में हुए रेल हादसे के घायलों से मिलने पहुंचीं CM ममता बनर्जी, कहा- 'अभी विवाद करने का समय नहीं है'◾ओडिशा हादसे के बाद हजारों यात्रियों ने की टिकट कैंसिल, कांग्रेस के दावों को IRCTC ने किया खारिज◾पीएम स्वनिधि योजना के तीन साल पूरे होने पर सीएम योगी ने स्वनिधि महोत्सव का किया उद्घाटन◾Haryana: सूरजमुखी के बीज नहीं खरीदने को लेकर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग 44 को किया जाम◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस की दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता ◾कर्नाटक मंत्री के 'गाय वध' वाले बयान पर बढ़ा विवाद, गाय लेकर सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन◾अफगानी नागरिक ने फ्रांस में पूर्व पाक सेना प्रमुख बाजवा को दी गाली, देखें वीडियो ◾यूपी पुलिस ने अतीक अहमद गिरोह के सहयोगी को भारी मात्रा में हथियारों, गोला-बारूद के साथ दबोचा ◾यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी में शामिल हुए जुल्फिकार हैदर राजा◾Bhagalpur Bridge Collapse: सुल्तानगंज-आगुवानी निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला पंहुचा पटना हाईकोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग◾पाकिस्तान : इमरान का दावा PTI के सदस्यों को धमकी ◾ओडिशा ट्रेन दुर्घटना: CBI ने शुरू की जांच, रेलवे को सिस्टम में छेड़छाड़ का संदेह◾बिहार के भागलपुर में पुल गिरने पर तेज प्रताप ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार ◾नहीं सुधर रहे... नाली के पानी से नारियल पर छिड़काव करता दिखा समीर, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, 2030 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था पांच गुना बढ़कर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी◾ओडिशा ट्रेन हादसे के चार दिन बाद बाहानगा रेलवे स्टेशन पर रेल सेवाएं फिर से बहाल होना शुरू◾इमरान खान के समर्थकों ने जेनेवा में UN के बाहर पाकिस्तान विरोधी किया प्रदर्शन ◾

SCO सेमिनार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ ने की इंदिरा गांधी की प्रशंसा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सेमिनार को संबोधित किया। संबोधन में रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल कई साल तक देश की कमान संभाली, बल्कि युद्ध के समय भी नेतृत्व किया।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का भी जिक्र किया और कहा कि राष्ट्रीय विकास में महिला शक्ति की भूमिका को लेकर भारत का अनुभव सकारात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर बातचीत करना ठीक है, लेकिन सुरक्षा और राष्ट्र-निर्माण के सभी क्षेत्रों में उनके व्यापक योगदान को पहचाना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की रक्षा और लोगों के अधिकारों के लिए इतिहास में महिलाओं के हथियार उठाने के अनेक उदाहरण हैं। रानी लक्ष्मीबाई उनमें सबसे प्रमुख हैं।’’ रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने न केवल वर्षों तक देश की कमान संभाली, बल्कि युद्ध के समय भी नेतृत्व किया। कुछ साल पहले प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर थीं।’’

इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग जीती थी और एक नया देश, बांग्लादेश बना था। सिंह ने कहा कि पालक और रक्षक के तौर पर सदियों से महिलाएं भूमिका निभाती आ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और शिक्षा की देवी हैं, तो मां दुर्गा रक्षा, शक्ति, विनाश और युद्ध की देवी हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है जिन्होंने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी के लिए जल्द पहल की और महिलाओं की भर्ती स्थायी कमीशन के रूप में सेना में होने लगी है। राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘महिलाएं 100 साल से अधिक समय से भारतीय सैन्य नर्सिंग सेवा में गौरव के साथ सेवाएं दे रही हैं। भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की भर्ती 1992 में शुरू हुई थी। अब सेना की अधिकतर शाखाओं में महिला अधिकारियों की भर्ती की जाने लगी है।’’ उन्होंने कहा कि अगले साल से महिलाएं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी।