BREAKING NEWS

PM ने अधीनम महंतों से की मुलाकात , लिया आशीर्वाद , अधीनम ने Modi को सौंपा सेंगोल◾ नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर अधीनम ने पीएम मोदी को 'सेंगोल' सौंपा ,1947 में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को दिया◾पटियाला हाउस कोर्ट ने अमृतपाल सिंह और अमरीक सिंह की NIA हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ाई◾Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने इंटरनेट पर रोक 31 मई तक बढ़ाई◾राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख ◾राजनाथ सिंह तीन दिवसीय नाइजीरिया की यात्रा के लिए होंगे रवाना◾Delhi Crime: दिल्ली में नीरज बवाना गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार◾KCR ने किया पीएम मोदी से आग्रह, कहा- दिल्ली सेवा मामलों पर अध्यादेश वापस लें◾गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा ◾9 साल की उपलब्धियों को लेकर 2024 में हैट्रिक लगाने के लिए मिशन लोकसभा में जुटी भाजपा◾‘पहले की तरह मदद अब नहीं मिल रही’, CM नीतीश ने केंद्र पर लगाए आरोप ◾NIA ने मध्यप्रदेश में ISIS इशारे पर आतंक की साजिश रचने वाले तीन लोगो को गिफ्तार किया ◾SC के विकल ने राष्ट्रपति की जाति पर टिप्पणी करने पर CM केजरीवाल और खड़गे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत◾PM मोदी के 9 वर्षों पुरे होने पर बोले अरुण सिंह, कहा- इन सालों में देश की तस्वीर ही बदल गई ◾पीएम मोदी ने कार्यकाल के नौ साल पूर्ण होने पर जनता का आभार व्यक्त किया◾आसाराम को बड़ा झटका, राजस्थान HC ने मनोज बाजपेयी की फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार ◾पीएम मोदी की अध्यक्षता में निति आयोग की बैठक, आठ राज्यो के मुख्यमंत्रियो ने बनाई दूरी ◾रविशंकर प्रसाद बोले- नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्रियों का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना◾TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ◾15 साल की लड़की को अपने भाई से गर्भपात के खिलाफ सुनवाई करेगा केरल HC ◾

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'

राम हमारी संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा हैं और हम सिर्फ पत्थर या लकड़ी की मूर्ति की पूजा नहीं करते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान राम भारत की पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति भर नहीं हैं। सिंह ने कहा कि सरकार अस्पताल बनाएगी, स्कूल बनाएगी, उद्योग लगाएगी और साथ में मंदिर भी बनाएगी। वह यहां आयोजित एक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। राम नवमी के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘जब राम मंदिर निर्माण की बात आई तो कई लोगों ने इस बारे में अपनी राय देनी शुरू कर दी। कुछ लोगों की राय थी कि उस जगह अस्पताल बनाया जाए, तो कुछ ने कहा कि एक स्कूल बनाया जा सकता है। कुछ ने तो यह तक सुझाया कि कोई उद्योग लगाया जा सकता है। ये वे लोग थे जिन्होंने भगवान राम को कभी समझा नहीं और उन्हें मन से कभी आत्मसात नहीं किया।’’

लोगों के दिल के करीब आ गया है

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘भगवान राम केवल पत्थर, लकड़ी या मिट्टी की मूर्ति नहीं हैं, वह हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। भगवान राम हमारी और हमारे देश की पहचान हैं।’’ सिंह ने कहा, ‘‘हम अस्पताल, स्कूल बनाएंगे, उद्योग लगाएंगे और हम मंदिर भी बनाएंगे।’’ उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि केंद्र के प्रयासों के कारण ही पूर्वोत्तर आज दिल्ली और लोगों के दिल के करीब आ गया है। सिंह ने कहा कि आज उत्तर पूर्व में अभूतपूर्व शांति है जिसकी वजह से क्षेत्र के अनेक हिस्सों से ‘सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम’ (अफस्पा) हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल नारा नहीं बल्कि जन आंदोलन बन गया है।

महिलाओं को शामिल करने को मंजूरी दी

सिंह ने कहा, ‘‘मैं रक्षा मंत्री के रूप में कह सकता हूं कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल होकर उसे और मजबूती प्रदान कर रही हैं। वे लड़ाकू पायलट के रूप में लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। हाल में, मैंने तोपखानों में महिलाओं को शामिल करने को मंजूरी दी।’’ उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में महिलाओं के शामिल होने के साथ हम मिलकर महिला सशक्तीकरण और सशस्त्र बलों को मजबूत करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।