ग्वालियर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि भिण्ड जिले के अटेर में भदावर राजाओं के द्वारा बनवाए गए किले के संरक्षण की दिशा में पहल की जावेगी। वे आज अटेर किला के भ्रमण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और नागरिको से किला परिसर में चर्चा कर रही थी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अटेर अरविन्द सिंह भदौरिया, कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूकरन सिंह, पार्टी पदाधिकारी सतेन्द्र सिंह भदौरिया, राधाकृष्ण पुरोहित, रविन्द बौहरे, शैलेन्द्र पालीवाल, किशनगिरी पाण्डेय,
श्री ओमप्रकाश लहारिया, अशोक बघेल, अशोक सिंह भदौरिया, एसडीएम डाॅ यूनुस कुर्रेशी एवं एमके शर्मा, भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारीकेएम सक्सैना, स्टेटे के प्रतिनिधि श्री बीरेन्द्र पाण्डेय, अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि केन्द्र सरकार के माध्यम से कई जनहितेषी योजनाऐं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ क्षेत्रवासी उठावे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में केन्द्र और राज्य सरकार की पहल पर सड़के बनवाई गई है।
साथ ही बिजली, पानी की सुविधाऐं मुहैया कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि अटेर क्षेत्र में 80 करोड रूपए की लागत से चंबल नदी पर पुल बनवाया जा रहा है। इस पुल के बनने से भिण्ड-अटेर सीधा आगरा-दिल्ली से जुडेगा। साथ ही क्षेत्र में आवागमन की सुविधा से तरक्की के द्वार खुलेंगे।
राज्यपाल पटेल के समक्ष क्षेत्रवासियों ने कनेरा सिंचाई परियोजना को प्रारंभ कराने, अटेर में कृषि उपज मण्डी, नगर परिषद की सुविधा विकसित करने की मांग रखी। जिस पर से कार्यवाही करने के लिए ग्रामवासियों को आश्वस्त किया। उन्होंने राज्य एवं केन्द्रीय पुरातत्व विभाग के माध्यम से किला परिसर में कराए गए कार्यो की जानकारी ली। राज्यपाल ने अटेर किले में भदावर राजाओं के माध्यम से किले में की गई व्यवस्थाऐं देखी। साथ ही बिजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए।
पूर्व विधायक अरविन्द सिंह भदौरिया ने राज्यपाल महोदया को अटेर क्षेत्र के किला के संरक्षण की दिशा में की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। क्षेत्र में सडको का जाल और ग्रामवासियों को दी गई सौगातों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया। पूर्व विधायक भदौरिया ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों तथा प्रबुद्व नागरिको से परिचय कराया।
कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर बताया कि अटेर किले के संरक्षण के माध्यम से राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जावेगा। साथ ही कनेरा सिंचाई परियोजना, मण्डी और नगर परिषद बनाने के लिए कार्यवाही की जावेगी। भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी केएम सक्सैना ने अटेर किले में कराए गए कार्यो की जानकारी दी। साथ ही आगे कराए जाने वाले कार्यो से अवगत कराया।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।