मुंबई : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात को हुई हिंसा के विरोध में देश भर में चल रहे प्रदर्शन में मुंबई स्तिथ गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर लहराता हुआ नज़र आया। आपको बता दें कि रविवार रात को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के खिलाफ के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन चल रहा है इसी बीच मुंबई में प्रदर्शन के दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर एक महिला हाथ में ‘फ्री कश्मीर’ का पोस्टर हाथ में लिए खड़ी नज़र आई।
बता दें कि सोमवार को जेएनएयू के छात्रों पर हुए हमले के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे तक मार्च निकाला गया। इसमें आईआईटी बॉम्बे के अलावा कई दूसरे शैक्षणिक संस्थानों के छात्र शामिल हुए। प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग जुटे। इसमें भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे। गेटवे ऑफ इंडिया का पूरे रास्ता ब्लॉक हो गया। मुंबई पुलिस के अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया। प्रदर्शन में अनुभव सिन्हा, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, तापसी पन्नू जैसी बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुए।
जेएनएयू हमले का असर कोलकाता में भी देखने को मिला। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी और प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी के छात्र सड़क पर उतर गए। कोलकाता में सुलेखा मोड़ पर पुलिसकर्मियों और जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठी चार्ज भी करना पड़ा।