बागेश्वर सरकार के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल आपने तीखे बोल के कारण खूब चर्चा में बने हुए हैं। धीरेंद्र शास्त्री को अफसोस है कि उनका जन्म इस युग में क्यों हुआ।समलैंगिक विवाह की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा जन्म ऐसे युग में हुआ, जब लड़का ही लड़का से शादी कर रहा है।उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि अब बड़े शहरों में इस तरह के विवाह आम हो गए कि लड़का-लड़का और लड़की-लड़की शादी कर रहे हैं।
दरअसल, जबलपुर में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उन्होंने समलैंगिक शादी पर जमकर कटाक्ष किया। धीरेंद्र शास्त्री ने अफसोस जताया कि अब तो सरकार ने भी इस तरह के विवाह को मान्यता दे दी है।
उन्होंने कहा कि पहले का जमाना बहुत अच्छा था कि लड़के की शादी लड़की से होती थी। लेकिन आजकल तो कार्ड में पढ़ना पड़ता है कि लड़के की शादी लड़की से हो रही है या लड़के से हो रही है। उन्होंने कहा हम तो एक दिन सोच रहे थे कि बताओ ऐसे युग में हमओ जन्म भओ।जब लड़के की शादी लड़के से हो रही है। बहुत विचित्र स्थिति आ गई।विदेश में तो यह बहुत चलता है लेकिन भारत में ऐसा नहीं चलता।अब तो हनुमान जी महाराज ही बचा सकते है."