रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि रेलवे पर तेल कंपनियों का डीजल बिल के तौर पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गोयल ने कहा कि ईंधन के बिल का भुगतान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और ये बिल समय समय पर आते हैं तथा इनका इसी तरह से भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 1,384 करोड़ रुपये के बिल के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।
PM मोदी ने पिछड़े इलाकों के 40 से अधिक भाजपा सांसदों से की मुलाकात
गोयल ने कहा कि रेलवे पर इंडियन ऑयल का 1,037 करोड़ रुपये, भारत पेट्रोलियम का 154 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान पेट्रोलियम का 61.53 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 115.60 करोड़ रुपये और नयारा एनर्जी का 15.96 करोड़ रुपये बकाया है।


Download Android App
Download iOS App



