रूस की गहरी मंशा के चलते यूक्रेन की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में यूक्रेन पर रूस द्वारा लगातार हमलों के के बाद से अब तक लगभग 17,000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इनमें से अब तक 15 उड़ानों में 3,352 लोग भारत भी लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को ये जानकारी दी।
During the last 24 hours, 6 flights have landed in India, taking the total number of flights that have landed in India to 15 and the total number of Indians who have returned on these flights to 3,352: Arindam Bagchi, MEA spokesperson#OperationGanga pic.twitter.com/vEmaC6ANf6
— ANI (@ANI) March 2, 2022
17 हजार भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके है
उन्होंने कहा, “यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अब हम अनुमान लगाते हैं कि हमारी सलाह जारी होने के बाद से लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं”।
भारत में लैंड हुईं कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान, 6 उड़ानें भारत में उतरी हैं, जिससे भारत में लैंड हुईं कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है। इन उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या 3,352 हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित हैं। इनमें से कुछ तो रास्ते में हैं। बागची ने कहा कि भारतीय वायु सेना के विमान बुखारेस्ट (रोमानिया) से पहली सी-17 उड़ान के साथ ऑपरेशन गंगा में शामिल हो गए हैं, जिसके आज रात बाद में दिल्ली लौटने की उम्मीद है। बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और रेजजो (पोलैंड) से आज 3 और IAF उड़ानें शुरू की जाएंगी।
खारकीव में रह रहे भारतीयों को तुरंत शहर छोड़ने की सलाह, Indian Embassy ने जारी की नई एडवाइजरी
यूक्रेन में भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी जारी हुई
यूक्रेन में हालात लगातार बद से बद्तर होते जा रहे है, ऐसे में भारतीय नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी हुई है। भारतीय दूतावास ने बुधवार को एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रह रहे भारतीयों को तुरंत शहर छोड़ने को कहा है। खार्किव में सभी भारतीय नागरिकों को अर्जेंट एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि उनकी सुरक्षा और सलामती के लिए उन्हें तुरंत खारकीव छोड़ना होगा।