लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते शनिवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है।
राजस्थान के करौली में दिन में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है। आगामी पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
इसने कहा, ‘‘जैसी संभावना जताई गई थी, उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों से लू का असर कम हो गया है और कल (शुक्रवार को) हरियाणा में कहीं-कहीं लू का असर देखा गया।’’
आईएमडी ने एक-दो जुलाई को लू चलने का अलर्ट जारी किया था।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को व्यापक रूप से बारिश हुई, जिससे लू की स्थिति से राहत मिली।
आईएमडी ने कहा, ‘‘उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान आज (शनिवार)तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है।’’
इसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू में कमी आई है। बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, शाम पांच बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार के लिए गरज के साथ हल्की बारिश और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में शुक्रवार से 19 मिमी बारिश हुई।
जयपुर में मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। श्रीगंगानगर, पिलानी और फलौदी में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.3 डिग्री सेल्सियस और 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में दिन भर में मौसम शुष्क बना रहा और ढोलपुर तथा डबोक में तापमान क्रमश: 0.5 मिमी और 0.2 मिमी दर्ज किया गया।
पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।