BREAKING NEWS

30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾UP Bypolls: स्वार और छानबे सीट पर उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान ◾दिल्ली विधानसभा में महिला कॉलेज में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर आप सरकार ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल◾कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा- कर्नाटक को ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेते है◾Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल, 10 मई को होगी वोटिंग...जानें कब आएगा रिजल्ट◾’पाखंडी’ कहे जानें पर रो पड़े धीरेंद्र शास्त्री, कहा- अब किसी के कहने पर नहीं दिखाएंगे कोई भी ’चमत्कार’ ◾

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अशोक गहलोत ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- उन्हें पार्टी का करना चाहिए नेतृत्व

आज से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। राहुल गांधी सहित 117 भारत यात्री व उनके अलावा अन्य यात्रियों ने भी अपनी पद यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर इस मांग को दोहराया है कि राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। अशोक गहलोत नें आईएएनएस से कहा, 'भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही राहुल गांधी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, क्योंकि जिस शानदार तरह से यात्रा का आगाज हुआ है उसका अंजाम भी उसी तरह होगा। यात्रा में जो उत्साह दिख रहा है हमें अंदाजा है देशभर से लोग अपने साथ प्यार मोहब्बत का पैगाम भी लाए हैं।'

वही, उन्होंने कहा, 'देश मजबूत बनना चाहिए और देश की अखंडता बनी रहनी चाहिए इसके लिए इंदिरा गांधी व राजीव गांधी शहीद हो गए।' भाजपा के आरोपों पर उन्होंने कहा, 'उदयपुर के चिंतन शिविर के बाद से ही भाजपा के लोग बौखला गए हैं क्योंकि उसी दौरान यात्रा की घोषणा हुई थी, तब से ही भाजपा की एक्टिविटी कांग्रेस के खिलाफ बढ़ गई है उसी ढंग से सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग भी कर रही है।'

यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी 

कांग्रेस के अलावा तमाम सिविल सोसाइटी के लोग भी 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं, यह सभी साढ़े तीन हजार से ज्यादा किलोमीटर चलते हुए देश के 12 राज्यों से होकर गुजरेंगे। कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में सुबह राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी बतौर यात्री शामिल हुए, हालंकी वह 150 दिन नहीं चलेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हैं। युवा यात्रियों से लेकर बुजुर्ग यात्री तक इसमें शामिल हुए हैं। 58 वर्षीय विजेंद्र सिंह महलावत राजस्थान राज्य से हैं, जो की यात्रियों में सबसे बुजुर्ग मुसाफिर हैं।

वहीं 25 वर्षीय अरुणाचल प्रदेश के अजय जोम्बला सबसे युवा मुसाफिर हैं। सभी भारत यात्री कंटेनर में रुकेंगे इसलिए कंटेनर की उसी के अनुसार व्यवस्था भी की गई है। भारत जोड़ो यात्रा रोजाना 22 से 23 किमी का सफर तय करेगी। हर दिन दो चरणों में इस दूरी को तय किया जाएगा। इनमें रोज सुबह सात बजे यात्रा शुरू होगी और सुबह 10 बजे पहला ब्रेक होगा। वहीं विश्राम के बाद दोपहर में साढ़े तीन बजे से फिर यात्रा जारी रहेगी और शाम को सात बजे फिर रात्रि विश्राम के लिए ठहराव होगा।