राष्ट्रीय राजधानी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वायु की गुणवत्ता सामान्य रही। मौसम अधिकारी के अनुसार राजधानी में बादल छाये रहने तथा शाम तक बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि कल अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वही , पंजाब में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हुई बारिश से गेहूं भीग गया। अनेक मंडियों में गेहूं की लिफि्टंग में हो रही देरी से अनाज खुले में पड़ था। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गेहूं को ढकने का काम तेजी पर किया गया। कुछ मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था के अभाव में गेहूं भीग गया।
हरियाणा में कल कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। चंडीगढ सहित कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हुई। शहर में दोपहर बाद करीब 78 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आयी आंधी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान आम तथा फलों को हुआ। आंधी में आम झड़ गया। शहर में 1़ 2 मिलीमीटर,अंबाला आठ मिमी, लुधियाना एक मिमी,पटियाला तीन मिमी,संगरूर,बठिंडा,मोगा सहित पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बारिश तथा आंधी के कारण पारे में गिरावट आ गयी। क्षेत्र में न्यूनतम पारा 23 डिग्री से 28 डिग्री के बीच रहा।
हिमाचल में कई स्थानों पर गरजन के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे गर्मी से राहत मिली। कुछ इलाके में काले बादल छाये रहे। कांगडा 46 मिमी,ज्वाली 44 मिमी, डलहौजी 32 मिमी,मनाली 18 मिमी, बंगाना, धर्मशाला में 16 मिमी, सुंदरनगर 13 मिमी, कसौली 10 मिमी, सुजानपुर 9 मिमी,शिमला तथा मंडी छह मिमी,भुंतर, तिस्सा,चंबा में चार -चार मिमी तक वर्षा हुई।
ऊना 35 डिग्री, भुंतर 32डिग्री,सुंदरनगर 31 डिग्री, कांगडा 31.5 डिग्री, बिलासपुर 30.9 डिग्री,नाहन 30.8 डिग्री रहा। मौसम केन्द, के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान अंधड के साथ ओले गिरने और बारिश की संभावना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।