उत्तराखंड के उत्तरकाशी आज सुबह करीब 6 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसके तीव्रता 4.0 मापी गई। इसके बाद 6 बजकर 23 मिनट पर दूसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटकों से डरे-सहमे लोग घर से बाहर निकलकर खड़े हो गए। इसका केंद्र उत्तरकाशी जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। लेकिन अभी तक किसे भी तरह के जान या माल के नुक्सान की कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले पहले 12 फरवरी को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई थी।
भूकंप की तीव्रता हालांकि इतनी जयादा नहीं थी फिर भी लोगो में डर है। साथ ही मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में 14 और 15 जून को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खास तौर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में शासन और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।