अंडमान सागर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 पर मापी गई। इससे पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण पश्चिम में 162 किमी तक का क्षेत्र प्रभावित रहा। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
Earthquake of magnitude 5.2 struck Andaman Islands. No loss of life/injuries or property reported
— ANI (@ANI) September 6, 2017
बता दे की अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह ‘बहुत तीव्रता’ भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं वही संयुक्त राज्य के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि अंडमान सागर में आज सुबह भूकम्प 5.4 पर रिक्टर पैमाने पर आया। भूकंप का क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 162 किमी दक्षिण-पश्चिम में बताया गया है। वहीं भूकंप आने का समय सुबह 6:39 बजे बताया गया है।