BREAKING NEWS

ओडिशा रेल हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत,कई गंभीर रूप से घायल ; राष्ट्रपति ,PM समेत कई नेताओं ने जताया दुःख !◾नेपाल PM ने महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, महाकाल लोक के किये दर्शन◾PM मोदी ने Junior Asia Cup का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम को दी बधाई ◾ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को PM मोदी ने 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की◾दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख◾राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख◾रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान◾ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा : 30 से ज्यादा लोगों की मौत जबकि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर किया शोक व्यक्त◾J&K : वर्ष 2006 में हुई फर्जी मुठभेड़ मामले में कोर्ट ने पुलिस वाले की जमानत की खारिज◾राकेश टिकैत ने दिया मोदी सरकार को अल्टीमेटम, कहा- 9 जून तक बृजभूषण को गिरफ्तार करो वरना...◾गोवा को कल मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी◾ब्रिक्स अब एक विकल्प नहीं बल्कि वैश्विक परिदृश्य की एक स्थापित विशेषता है - विदेश मंत्री एस जयशंकर◾कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भाजपा पर कसा तंज, कहा- 'भाजपा सरकार को भारतीय राजनीति का ज्ञान नहीं है'◾इस साल पोलियो का चौथा मामला अफगानिस्तान में आया सामने◾बंगाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त: दिनहाटा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, TMC पर आरोप◾मरा हुआ मानकर भूल गए परिवार वाले, 33 साल बाद अपने घर लौटा शख्स◾West Bengal: कुंतल घोष बोले- स्कूल भर्ती जांच को जानबूझकर गलत दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहा ED◾Excise Policy Case: हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की दी इजाजत◾रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: ‘जब-जब सेनाएं कमजोर हुईं, तब-तब आक्रांताओं ने भारत को पहुंचाया नुकसान’◾

आर्थिक सुधारों का मिलेगा लाभ, 2047 तक अमेरिका और चीन के बराबर खड़ा होगा भारत : मुकेश अंबानी

देश के सबसे अमीर व्यक्ति उद्योगपति मुकेश अंबानी का मानना है कि भारत में तीन दशक के आर्थिक सुधारों का नागरिकों को मिला लाभ ‘असमान’ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे निचले स्तर पर संपत्ति के सृजन के लिए विकास का ‘भारतीय मॉडल’ जरूरी है। हालांकि, इसके साथ अंबानी ने भरोसा जताया कि 2047 तक देश अमेरिका और चीन के बराबर पहुंच सकता है। 

देश में आर्थिक उदारीकरण के 30 साल के पूरे होने के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने एक लेख में कहा है कि साहसी आर्थिक सुधारों की वजह से 1991 में जो हमारा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 266 अरब डॉलर था, आज यह दस गुना बढ़ चुका है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे बड़ी भारतीय कंपनी के प्रमुख अंबानी ने शायद ही कभी इस तरह के लेख लिखे हैं। 

अंबानी ने अपने लेख में कहा है, ‘‘भारत 1991 में कमी वाली अर्थव्यवस्था था, जो 2021 में आधिक्य वाली अर्थव्यवस्था में तब्दील हो गया। अब भारत को खुद को 2051 तक टिकाऊ स्तर पर आधिक्य और सभी के लिए समान समृद्धि वाली अर्थव्यवस्था में बदलना है।’’ 

अंबानी ने लिखा है कि भारत ने 1991 में अर्थव्यवस्था की दिशा और निर्धारण दोनों को बदलने की दूरदृष्टि और साहस दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने निजी क्षेत्र को भी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में प्रभावशाली ऊंचाई पर रखा। इससे पिछले चार दशकों में यह स्थान सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र को हासिल था। इससे लाइसेंस-कोटा राज समाप्त हुआ, व्यापार और औद्योगिक नीतियां उदार हुईं तथा तथा पूंजी बाजार और वित्तीय क्षेत्र ‘मुक्त’ हो सका।’’ 

अंबानी ने कहा कि इन सुधारों से भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सका। इस दौरान आबादी हालांकि 88 करोड़ से 138 करोड़ हो गई, लेकिन गरीबी की दर आधी रह गई। अंबानी ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा हमारी सोच से कहीं अधिक सुधरा है। अब हमारे एक्सप्रेसवे, हवाईअड्डे और बंदरगाह विश्वस्तरीय हैं। कुछ ऐसा ही हमारे उद्योगों और सेवाओं के साथ है।’’ 

उन्होंने लिखा है, ‘‘अब यह अकल्पनीय लगेगा कि लोगों को टेलीफोन या गैस कनेक्शनों के लिए इंतजार करना पड़ता था। या फिर कंपनियों को कंप्यूटर खरीदने के लिए सरकार की मंजूरी लेनी होती थी। ’’ उन्होंने कहा कि 2047 में हम अपनी आजादी के सौ साल का जश्न मनाएंगे। इससे बड़ा सपना और क्या होगा कि उस समय तक हम भारत को दुनिया के तीन सबसे अमीर देशों में से एक बनाने में सक्षम होंगे। हम अमेरिका और चीन के समकक्ष होंगे। 

अंबानी ने कहा कि आगे का रास्ता आसान नहीं है लेकिन हमें महामारी जैसी अचानक आने वाली अस्थायी समस्याओं से घबराना नहीं है। न ही गैर-महत्वपूर्ण मुद्दों की वजह से अपना ध्यान भटकाना है। ‘‘हमारे पास अवसर है और साथ ही यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम अपने बच्चों और युवाओं के लिए अगले 30 साल आजाद भारत के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ वर्षों में बदलें। ’’ अंबानी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भर और शेष दुनिया के साथ सहयोग करने वाला भारत जरूरी है।