BREAKING NEWS

आंध्र प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, घटनास्थल पर भेजीं 10 एम्बुलेंस ◾सड़क हादसे में 40 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 30 से अधिक घायल◾Odisha train accident : ओडिशा सीएम ने तमिलनाडु के यात्रियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रवाना◾ट्रेन हादसे को लेकर रेल मंत्रालय का बयान आया सामने : कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मालगाड़ी में घुसी, हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस से टकराई◾पाकिस्तान में सिंध समुदाय निशाने पर , डिजिटल जनसंख्या जनगणना से अल्पसंख्यक बनाने का षड्यंत्र ◾ओडिशा ट्रेन हादसा: TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा◾ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने रद्द किया रोड शो◾ओडिशा ट्रेन हादसे पर इन विदेशी नेताओं ने जताया दुख, कही ये बड़ी बात◾नौ भारतीय नाविकों की लीबिया जेल से रिहाई ◾विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से की मुलाकात◾ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 288 हुई, 1,000 से अधिक घायल : रेलवे रिपोर्ट◾पीएम मोदी : बालासोर हादसा में दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा,हर तरह की जांच के निर्देश ◾Odisha Train Accident: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्थिति का लिया जायजा◾सुगम, सुरक्षित यात्रा हर नागरिक का अधिकार - सीएम योगी◾NCERT : नहीं हटी आवर्त सरणी ,कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक में विस्तार से उपलब्ध ◾ओडिशा ट्रेन हादसे पर कांग्रेस बोली- सवाल बाद में भी पूछे जा सकते हैं, पहले राहत और बचाव कार्य जरूरी◾4.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा अफगानिस्तान ◾Odisha Train Accident: पीड़ितों की सहायता के लिए वरुण गांधी आगे आए, सभी सांसदों से की ये खास अपील◾संयुक्त अरब अमीरात ने संवेदना व्यक्त की ,घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ◾

Election Result : जारी है 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती, जानिए ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली सहित चार राज्यों में 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में 23 जून को तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को चल रही है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों रामपुर और आजमगढ़ पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि समाजवादी पार्टी (सपा) आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर आगे चल रही थी। इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद क्रमश: आजमगढ़ और रामपुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और पार्टी नेता आजम खां के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे।
पंजाब लोकसभा उपचुनाव
पंजाब की संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधायक चुने जाने के बाद और लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद संगरूर में उपचुनाव कराना पड़ा है। मान ने पिछले दो संसदीय चुनावों 2014 और 2019 में संगरूर सीट जीती थी।

दिल्ली विधानसभा उपचुनाव
दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा उपचुनाव में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। पहले दौर की मतगणना पूरी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश भाटिया से 1,500 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा उपचुनाव
झारखंड की राजधानी रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। प्रथम चरण में सत्ताधारी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा’ की गंगोत्री कुजूर से कड़े मुकाबले में 46 मतों की बढ़त हासिल हुई है।

त्रिपुरा विधानसभा उपचुनाव
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली में उपचुनाव हुए। मुख्यमंत्री माणिक साहा टाउन बारदोवाली से चुनाव लड़ रहे हैं।