आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसे इंसान के बारे में , जिसे सच्चाई जानकर आप भी दंग रह जायेगे। जी हाँ , हर 45 दिन में सांप की तरह बदलती है इस लड़की की स्किन ! वैसे तो हर इंसान की आंखों में कई सपने होते हैं।
खासकर एक लड़की के दिल में, वो भी घर से निकलकर खुले आसमान में उड़ने की चाहत रखती है। लेकिन 16 साल की एक लड़की एक भंयकर बीमारी के चलते वो सांप की तरह जिंदगी जीने को मजबूर है।
16 साल की ये लड़की मध्य प्रदेश के छत्तरपुर जिले रहती हैं। इस लड़की का पूरा नाम शालिनी यादव है। शालिनी के पिता राजबहादुर दिहाड़ी मजदूर हैं और मां देवकुंवर सामुदायिक केंद्र में काम करती हैं।
16 साल की शालिनी यादव जो बचपन से ही Erythroderma नाम की बीमारी से पीड़ित है। शालिनी यादव के शरीर की बनावट अलग है और उसकी स्किन सांप की तरह है।
इसकी बीमारी की वजह से इस लड़की को लोग स्नेक गर्ल नाम से पुकारतें हैं इतना ही नही, कई बार बच्चे भी शालिनी के चेहरे को देखकर डर जातें हैं।
अपनी त्वचा को सख्त होने से बचाने के लिए इस लड़की को हर एक घंटे में नहाना पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी को रेड मैन सिंड्रोम भी कहा जाता है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की का शरीर 45 दिन के बाद त्वचा छोड़ देता है। देश में इसका इलाज संभव नहीं है।
बता दे कि परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब हैं कि वो अपनी बेटी के लिए क्रीम का इंतजाम भी नहीं कर सकते। बॉडी में नमी बनाए रखने के लिए शालिनी को हर घंटे पानी की जरूरत होती है।
एक ओर जहां शालिनी कुदरत के इस कहर से परेशान थी, वहीं स्कूल वालों ने ये कह कर बाहर रास्ता दिखा दिया कि स्कूल के बच्चों को उसे देख कर डर लगता है। डॉक्टर पहले ही इस बीमारी को लेकर हाथ खड़े कर चुके हैं।
वहीं अपनी बेटी को पल-पल मरता देख, परिवार वाले उसकी मौत मांग रहे हैं। शालिनी के दो भाई-बहन और हैं जो कि बिल्कुल नॉर्मल हैं। शालिनी लड़की ‘मैं जीना चाहती हूं, पढ़ना चाहती हूं अगर आप मेरी मदद कर सकते हैं, तो प्लीज कर दीजिए।’